सेफ हार्बर क्लॉज़ क्या है? इसे हटाने पर मार्क ज़करबर्ग के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें
संसदीय पैनल ने मेटा के सीईओ मार्क ज़करबर्ग को चेतावनी दी है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो को हटाने के मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो 'सेफ हार्बर क्लॉज़' को खत्म किया जा सकता है। वर्तमान में इस क्लॉज़ के कारण फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट किए गए कंटेंट के लिए पूरी जवाबदेही यूज़र की होती है। यदि यह सुरक्षा कवच हट जाता है, तो प्लेटफॉर्म के शीर्ष अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।