सेंसेक्स में 2,100 अंकों की भारी गिरावट, पुट ऑप्शंस के दाम ₹85 से बढ़कर ₹385 हुए
गुरुवार को वीकली एक्सपायरी के दिन क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) के दौरान सेंसेक्स में 2,100 अंकों तक की बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिसका असर इंडेक्स के पुट ऑप्शंस पर देखने को मिला। एक यूजर की जानकारी के अनुसार, सेंसेक्स 76,500 के पुट प्रीमियम में सिर्फ 6 मिनट के भीतर ₹85 से ₹385 तक का उछाल आया, जो लगभग 350% की वृद्धि है। हालांकि, बाजार बंद होते समय सेंसेक्स 417 अंक फिसलकर 76,152.86 के स्तर पर रहा।