सुल्तानपुर: पुलिस चौकी में दारोगा के सामने महिला बीजेपी नेता ने युवक को मारा थप्पड़

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बीजेपी नेता पुलिस चौकी के भीतर दारोगा की मौजूदगी में एक युवक को थप्पड़ मारती नजर आ रही है। वीडियो में महिला को युवक से 'तुम अपनी औकात भूल जाओगे' कहते हुए सुना जा सकता है। बताया जा रहा है कि इससे पहले किसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच चौराहे पर बहस हुई थी।

by shortkt.com
4 hours ago
सुल्तानपुर: पुलिस चौकी में दारोगा के सामने महिला बीजेपी नेता ने युवक को मारा थप्पड़ | ShortKT