सुमोना चक्रवर्ती ने कराई सर्जरी, इंस्टाग्राम पर साझा की सेहत की जानकारी
एक्ट्रेस सुमोना चक्रवर्ती ने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि वह काफी समय से 'एंडोमेट्रियोसिस' जैसी गंभीर बीमारी से परेशान थीं, जिसके चलते उन्हें हाल ही में सर्जरी करानी पड़ी। उन्होंने साझा किया कि बीते दो महीने उनके लिए बेहद तकलीफदेह रहे और वह लगातार इस दर्द से बाहर निकलने का प्रयास कर रही थीं।