ज़ी एंटरटेनमेंट के संस्थापक सुभाष चंद्रा की मौजूदा नेटवर्थ घटकर ₹31.79 करोड़ रह गई है। यह आंकड़ा साल 2017 और 2018 के नेटवर्थ सर्टिफिकेट में बताई गई क्रमशः ₹45,888 करोड़ और ₹40,562 करोड़ की संपत्ति के मुकाबले काफी कम है। NCLT में उनकी व्यक्तिगत दिवालियापन प्रक्रिया के दौरान इस भारी गिरावट का खुलासा हुआ। इसके अलावा, चंद्रा के ₹22,000 करोड़ के कर्ज को ₹6.5 करोड़ के भुगतान के साथ निपटाने की मंजूरी दे दी गई है।