सुबह उठने पर सपने क्यों भूल जाते हैं? जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण
हमारे मस्तिष्क में हिप्पोकैम्पस नाम का एक छोटा सा भाग होता है, जो अल्पकालिक यादों को दीर्घकालिक यादों में परिवर्तित करने का काम करता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, नींद के दौरान हिप्पोकैम्पस भी निष्क्रिय हो जाता है और यह सबसे अंत में सक्रिय होता है। इसी वजह से, सोते समय देखे गए सपने हिप्पोकैम्पस में सुरक्षित नहीं हो पाते और हम उन्हें भूल जाते हैं।