सुबह उठते ही फोन देखने की लत को कैसे छोड़ें? मनोवैज्ञानिक ने बताए उपाय
मनोवैज्ञानिक मेहज़बिन दोरदी का कहना है कि सोकर उठते ही सबसे पहले मोबाइल का इस्तेमाल करना आपके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकता है। उन्होंने सुझाव दिया है कि, "दिन की शुरुआत ऊर्जा के साथ करने के लिए फोन की जगह 5-10 मिनट धूप में बिताएं। अपने मूड को बेहतर बनाने के लिए योग, स्ट्रेचिंग या वॉक का सहारा लें। तनाव को दूर रखने के लिए 5 मिनट तक गहरी सांस लेने का अभ्यास करें और काम में एकाग्रता बढ़ाने के लिए अपनी दिनभर की गतिविधियों की एक सूची तैयार करें।"