सुप्रीम कोर्ट से शाहरुख-गौरी को बड़ी राहत, 'मन्नत' के रेनोवेशन को मिली मंजूरी
सुप्रीम कोर्ट ने शाहरुख खान और गौरी खान के घर 'मन्नत' के रेनोवेशन के विरोध में दाखिल की गई एक सामाजिक कार्यकर्ता की याचिका को ठुकरा दिया है। अदालत ने पहले ही इस निर्माण कार्य के लिए अनुमति दे दी थी। बता दें कि शाहरुख ने अपने बंगले के एनेक्स में दो अतिरिक्त मंजिलें बनाने की इजाजत मांगी थी।