सुप्रीम कोर्ट में 6 नीट छात्रों का दावा: 'OMR शीट में हमारे उत्तर बदले गए, 650 अंक बन रहे थे'
नीट परीक्षा में शामिल हुए 6 छात्रों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। याचिका में उन्होंने दावा किया है कि उनकी OMR शीट के साथ छेड़छाड़ की गई है। छात्रों का कहना है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की वेबसाइट पर जो OMR शीट दिखाई गई है, उसमें दर्ज उत्तर उनके द्वारा नहीं दिए गए थे। छात्रों के कानूनी प्रतिनिधि ने बताया कि ये वे परीक्षार्थी हैं जिनके स्कोर 600 से 650 के बीच आ रहे थे।