सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता ने CJI के साथ की बदसलूकी, कोर्ट ने अवमानना की कार्रवाई से किया मना

शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई चल रही थी। इस दौरान याचिकाकर्ता ने सीजेआई के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और कागजात हवा में उछाल दिए। उसने चिल्लाते हुए कहा, "मिस्टर ज्यूडिशियल सर्वेंट...मैं आपको आदेश देता हूं...लखनऊ एसीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दें।" हालांकि, न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की बेंच ने इस व्यक्ति के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने से मना कर दिया।

by shortkt.com
5 hours ago
सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता ने CJI के साथ की बदसलूकी, कोर्ट ने अवमानना की कार्रवाई से किया मना | ShortKT