सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का बिल संसद से मंजूर

बुधवार को राज्यसभा ने सुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक, 2026 को अपनी मंजूरी दे दी है, जिसके जरिए जजों की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। इस बिल को लोकसभा पहले ही पास कर चुकी है। नए कानून के तहत सुप्रीम कोर्ट में जजों के स्वीकृत पदों की संख्या 34 से बढ़कर 38 हो जाएगी। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस विधेयक को राज्यसभा में सदन के पटल पर रखा था।

by shortkt.com
6 hours ago
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का बिल संसद से मंजूर | ShortKT