सुप्रीम कोर्ट ने भरत तिवारी एनकाउंटर की CBI जांच से किया इनकार, हाईकोर्ट जाने को कहा
उच्चतम न्यायालय ने बिहार के भोजपुर जिले में हुए भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर केस में सीबीआई जांच की मांग करने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया है। न्यायालय ने याचिका दायर करने वाले व्यक्ति से उच्च न्यायालय जाने का निर्देश दिया है। इस याचिका में उच्चतम न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति बनाने की भी अपील की गई थी।