सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जज यशवंत वर्मा के मामले में सुनवाई से किया मना
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आई एक याचिका को सुनने से मना कर दिया है। कोर्ट ने इसे खारिज करते हुए टिप्पणी की कि यह केवल सस्ती पब्लिसिटी हासिल करने का प्रयास है और वे इस पर सुनवाई के इच्छुक नहीं हैं। इस याचिका के जरिए जस्टिस वर्मा से संबंधित 'जले हुए नोटों' के मामले की जांच एसआईटी से कराने की मांग की गई थी।