सुप्रीम कोर्ट का आदेश: धार की भोजशाला के पास नमाज़ के लिए जगह तय, प्रशासन को निर्देश

धार के भोजशाला विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार की नमाज़ के लिए खसरा नंबर 596 वाली ज़मीन को तय कर दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि नागरिकों को उनके धार्मिक अधिकार मुहैया कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। शीर्ष अदालत ने मध्य प्रदेश सरकार को आदेश दिया है कि जब तक इस मामले में कोई अंतिम फैसला नहीं आता, तब तक मुस्लिम समुदाय को इसी तय जगह पर जुमे की नमाज़ पढ़ने की सुविधा दी जाए।

by shortkt.com
5 hours ago
सुप्रीम कोर्ट का आदेश: धार की भोजशाला के पास नमाज़ के लिए जगह तय, प्रशासन को निर्देश | ShortKT