सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पीएम मोदी और कांग्रेस नेताओं की बातचीत चर्चा में
एनसीपी (एसपी) सांसद सुप्रिया सुले की बेटी के विवाह समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री ने जब प्रियंका गांधी से उनका हाल जाना, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैं ठीक हूं सर, आप कैसे हैं?' इस पर पीएम मोदी ने कहा, 'मैं वैसा ही हूं।' तभी मल्लिकार्जुन खरगे ने मजाकिया लहजे में कहा, 'थोड़ा-सा बदल गए हैं', जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।