सुपौल के बाजारों में धड़ल्ले से बिक रही प्रतिबंधित अफ्रीकन मांगुर मछली, प्रशासन पर उठे सवाल
सुपौल प्रखंड के विभिन्न बाजारों में प्रतिबंधित अफ्रीकन मांगुर मछली की खुलेआम बिक्री हो रही है। मुख्यालय बाजार, जीवछपुर, महद्दीपुर, भागवतपुर, सोहठा और मकुरजा जैसे स्थानों पर यह कई दिनों से जारी है। इससे पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। सरकार के प्रतिबंध के बावजूद हो रही इस बिक्री पर प्रशासनिक कार्रवाई न होने से सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल छापेमारी कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।