सुपरकार रैली के दौरान ट्रैफिक में फंसी महिला ने अमृता फडणवीस से लगाई मदद की गुहार

मुंबई में कैंसर जागरूकता अभियान के तहत आयोजित सुपरकार रैली के चलते हुए ट्रैफिक जाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला अपनी गाड़ी निकालने के लिए रास्ता मांगती हुई नजर आ रही है। घटना उस समय की है जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी अमृता फडणवीस रैली को हरी झंडी दिखाने की तैयारी में थीं। तभी वहां पहुंची महिला ने उनसे गुजारिश की कि उसकी कार को जाने दें क्योंकि वह एक इमरजेंसी में है।

by shortkt.com
4 hours ago
सुपरकार रैली के दौरान ट्रैफिक में फंसी महिला ने अमृता फडणवीस से लगाई मदद की गुहार | ShortKT