सुनील पाल ने 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' का ऑफर क्यों ठुकराया? कॉमेडियन ने किया खुलासा
कॉमेडियन सुनील पाल ने खुलासा किया है कि उन्हें 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' में शामिल होने के लिए समय रैना की तरफ से ₹25 लाख की पेशकश की गई थी, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। सुनील ने बताया, "मैंने उनसे कहा कि मैं अपशब्दों का इस्तेमाल नहीं करूंगा, जिस पर समय ने जवाब दिया कि आप भले ही मत देना, लेकिन बाकी लोग तो देंगे ही।" इस बातचीत के दौरान सुनील ने अभिनेत्री आलिया भट्ट पर भी कटाक्ष किया।