सुनील पाल ने अर्चना पूरन सिंह को 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' में जाने पर लगाई फटकार
कॉमेडियन सुनील पाल ने अर्चना पूरन सिंह के 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' शो में शामिल होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि इस शो में जाने से अर्चना के परिवार का अपमान हुआ है। सुनील ने अपनी बात रखते हुए कहा, "वहां आपके परिवार की बेइज्जती की गई। अर्चना, आपको पैसों के लालच में ऐसे शो का हिस्सा बनने से बचना चाहिए था। वहां आपके बेटों को नल्ला तक कहा गया।"