सुखबीर सिंह बादल पर हमले के मामले में पुलिस का क्या कहना है?
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के संबंध में नांदेड़ के एसपी निलाभ रोहन ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि हमलावर की उम्र करीब 60-62 साल है और वह पिछले दो वर्षों से गुरुद्वारे में सेवादार के तौर पर काम कर रहा था। जब उससे हमले के कारणों के बारे में पूछा गया, तो एसपी ने बताया कि आरोपी ने शुरुआत में पंजाब में नशे की समस्या को लेकर अपना आक्रोश जाहिर किया था, हालांकि घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।