सुखबीर बादल पर हमले के बाद पीएम मोदी ने हरसिमरत कौर से फोन पर की बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल से बातचीत की है। सुखबीर बादल पर एक निहंग सिख ने कृपाण से हमला किया था। इस घटना के बाद शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मांग की है कि सरकार को इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से करानी चाहिए।