सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम में 8.2% ब्याज का लाभ पाने के लिए तुरंत करें यह जरूरी काम
सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) की अवधि 5 साल की होती है। यदि आप 8.2% की ब्याज दर का फायदा आगे भी लेना चाहते हैं, तो खाता मैच्योर होने के 1 साल के अंदर आपको इसके विस्तार (एक्सटेंशन) के लिए अप्लाई करना होगा। सरकारी नियमों के मुताबिक, आप इस स्कीम को 3-3 साल के ब्लॉक में जितनी बार चाहें बढ़ा सकते हैं। अगर आप तय समय सीमा में आवेदन नहीं करते हैं, तो खाता मैच्योर माना जाएगा।