सीनियर जैसा काम और इंटर्न जैसी सैलरी, ₹2,600 की मामूली बढ़ोतरी से तंग आकर शख्स ने छोड़ी नौकरी

बेंगलुरु के प्रमोद पॉल का इस्तीफा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। उन्होंने बिना किसी दूसरे ऑफर के अपनी कॉर्पोरेट नौकरी से इस्तीफा दे दिया। प्रमोद के मुताबिक, काम का अत्यधिक दबाव, मानसिक परेशानी और केवल 6% यानी ₹2,600 प्रति महीने की सैलरी हाइक ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिकायत की कि उनसे एक सीनियर ऐनालिस्ट के स्तर का काम करवाया जा रहा था, जबकि उन्हें भुगतान एक इंटर्न के बराबर ही मिल रहा था।

by shortkt.com
4 hours ago
सीनियर जैसा काम और इंटर्न जैसी सैलरी, ₹2,600 की मामूली बढ़ोतरी से तंग आकर शख्स ने छोड़ी नौकरी | ShortKT