सीतामढ़ी में मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी रोकने के लिए पुलिस को मिली विशेष ट्रेनिंग
सीतामढ़ी पुलिस और अदिथि संस्था ने संयुक्त रूप से मानव तस्करी, बंधुआ मजदूरी और बाल संरक्षण पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। सीनियर डीएसपी मो नजीब अनवर ने पुलिस को पीड़ित-केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने कानून, एफआईआर प्रक्रिया, रेस्क्यू ऑपरेशन और पुनर्वास के बारे में विस्तार से जानकारी दी, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी ढंग से लगाम लगाई जा सके।