सीजेपी के विरोध में शामिल होने पर उत्तराखंड पुलिस के कॉन्स्टेबल बर्खास्त
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में शामिल होने वाले उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में तैनात कॉन्स्टेबल शेर सिंह को सेवा से हटा दिया गया है। विभागीय जांच के दौरान उन्हें गंभीर कदाचार और सेवा नियमों को तोड़ने का दोषी करार दिया गया। बता दें कि शेर सिंह को इससे पहले 20 जुलाई को ही निलंबित कर दिया गया था।