सीएम योगी का 'बुलडोज़र बाबा' वाले सवाल पर मजेदार जवाब, सुनकर हंस पड़े लोग
लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ से आए एक कलाकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिक्र किया कि छत्तीसगढ़ में उन्हें 'बुलडोज़र बाबा' के नाम से पहचाना जाता है। इस पर सीएम योगी ने चुटकी लेते हुए कहा, "आप गाना गा सकते हैं... मैं गा नहीं सकता, इसलिए गलत काम करने वालों पर बुलडोज़र चलवा देता हूं।" मुख्यमंत्री का यह जवाब सुनते ही पूरा हॉल हंसी के ठहाकों से भर गया।