सिवान की दो सगी बहनें CISF में चयनित, गांव में भव्य स्वागत; युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा
सिवान के इंदापुर गांव की वर्षा और शिवानी यादव का केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में चयन हुआ है। प्रशिक्षण के बाद गांव लौटने पर परिजनों व ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। हरेराम यादव की पुत्रियों ने अपनी कड़ी मेहनत से परिवार, गांव और पूरे प्रखंड का नाम रोशन किया है। उनकी यह उपलब्धि ग्रामीण परिवेश की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।