सिर और गर्दन के कैंसर के शुरुआती लक्षणों को कैसे पहचानें? डॉक्टर की सलाह

ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. मनदीप सिंह मल्होत्रा का कहना है कि सिर और गर्दन के कैंसर की शुरुआती स्टेज में ही पहचान करना बहुत महत्वपूर्ण है। डॉ. मनदीप के अनुसार, मुंह में ऐसा घाव जो काफी समय तक ठीक न हो रहा हो, लंबे वक्त तक आवाज में भारीपन या बदलाव आना और गर्दन में सूजन या गांठ महसूस होना इसके शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। यदि आपको ऐसे कोई भी संकेत दिखाई दें, तो बिना देरी किए डॉक्टर से संपर्क कर जांच करवानी चाहिए।

by shortkt.com
5 hours ago
सिर और गर्दन के कैंसर के शुरुआती लक्षणों को कैसे पहचानें? डॉक्टर की सलाह | ShortKT