सिया गोयल का नया वीडियो वायरल: हाथ में बियर और मुंह से अपशब्द
केतन अग्रवाल को किले से धक्का देकर हत्या करने की आरोपी सिया गोयल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इस क्लिप में सिया को एक पब में पार्टी करते देखा जा सकता है। वीडियो में उसके हाथ में बियर की बोतल है और वह फोन पर किसी से अभद्र भाषा में बात करते हुए कह रही है, 'पहले मुझे चीट करता है...फिर फोन करता है।' खबरों के अनुसार, यह वीडियो साल 2025 का बताया जा रहा है।