सिया के पिता का छलका दर्द: दुकान सील होने के नोटिस पर बोले- हमें क्यों प्रताड़ित किया जा रहा?
केतन मर्डर केस में आरोपी सिया गोयल के पिता प्रवीण गोयल को जब दुकान बंद करने का नोटिस मिला, तो वह काफी भावुक हो गए। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सिया ने गुनाह किया है, तो उसे फांसी दी जाए, लेकिन इसके लिए उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे साहिल को क्यों सजा दी जा रही है? उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार इस वक्त गंभीर मानसिक परेशानी से जूझ रहा है।