सिद्धिविनायक मंदिर में 5 साल के दान का होगा ऑडिट, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दिए निर्देश
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दान से जुड़े कथित घोटाले की जांच होगी। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंदिर को पिछले 5 वर्षों में मिले नकद दान और सोने-चांदी के चढ़ावे का ऑडिट करने का फरमान जारी किया है। मंदिर ट्रस्ट ने शिकायत की थी कि पिछले डेढ़ साल में साप्ताहिक चढ़ावा 40-50 लाख रुपये से उछलकर 80-90 लाख रुपये तक पहुंच गया है, जिसमें गड़बड़ी की आशंका जताई गई है।