सिद्धिविनायक मंदिर में सालाना ₹18 करोड़ का गबन: राज ठाकरे का बड़ा आरोप
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने दावा किया है कि मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल लगभग ₹18 करोड़ के दान की हेराफेरी हो रही थी। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट के सदस्यों की सजगता की वजह से मंदिर के दान पेटी से रकम उड़ाने वाले कुछ कर्मियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। राम मंदिर में चोरी की घटना के संदर्भ में बात करते हुए उन्होंने यह गंभीर आरोप लगाया है।