सिक्किम: भारी बारिश में ढहे पुल की जगह BRO ने 5 दिन में बनाया नया ब्रिज, यातायात शुरू
बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (बीआरओ) ने सिक्किम के जोंगू निर्वाचन क्षेत्र में फी चू नदी पर एक अस्थाई बेली ब्रिज का निर्माण कर आवाजाही शुरू कर दी है। मूसलाधार बारिश के कारण पहले वाला फी ब्रिज बुरी तरह टूट गया था, जिससे यह क्षेत्र राज्य के अन्य हिस्सों से पूरी तरह कट गया था। बीआरओ की टीम ने इस नए पुल को महज 5 दिनों के रिकॉर्ड समय में तैयार किया है।