साल 2025: किस सरकारी महकमे में दर्ज हुईं सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार की शिकायतें?

सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीते साल सरकारी दफ्तरों और संस्थाओं के खिलाफ भ्रष्टाचार की कुल 70,500 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। सबसे ज्यादा 9,933 शिकायतें बैंकों से जुड़ी थीं। इसके बाद रेलवे का नंबर आता है, जहां 9,381 शिकायतें मिलीं। वहीं, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय में 6,531 और कोयला विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ 4,118 शिकायतें दर्ज हुईं। इसके अलावा, वित्त क्षेत्र से 3,107, दिल्ली सरकार से 2,804 और पेट्रोलियम मंत्रालय से जुड़ी 2,722 शिकायतें सामने आईं।

by shortkt.com
4 hours ago
साल 2025: किस सरकारी महकमे में दर्ज हुईं सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार की शिकायतें? | ShortKT