साल 2000 के बाद आए 7 बड़े मार्केट क्रैश से ठीक पहले निवेश करने पर कितना मिला रिटर्न?
फंड्सइंडिया के आंकड़ों के अनुसार, साल 2000 के बाद आए 7 बड़े शेयर बाजार क्रैश से ठीक पहले पैसे लगाने पर भी निवेशकों को लॉन्ग टर्म में शानदार मुनाफा हुआ है। डॉटकॉम क्रैश से ठीक पहले किया गया निवेश जून-2026 तक 19.4 गुना बढ़ गया। वहीं, 2004 की गिरावट से पहले का निवेश 16.1 गुना, 2006 में 8.2 गुना, 2008 में 4.7 गुना, यूरोपियन डेट क्राइसिस के दौरान 4.6 गुना, 2015 में 3.1 गुना और कोविड क्रैश से ठीक पहले का निवेश 2.1 गुना हो गया।