साबुन और बिस्किट के दाम बढ़ेंगे, FMCG कंपनियां तैयारी में

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बड़ी एफएमसीजी कंपनियां सितंबर तिमाही के दौरान अपने कुछ उत्पादों के दाम बढ़ाने या फिर पैक का वजन कम करके कीमतें स्थिर रखने की योजना बना रही हैं। ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज अपने बिस्किट के पैकेटों में 'श्रिंकफ्लेशन' (shrinkflation) के जरिए करीब 1.5 से 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर सकती है। खबरों के अनुसार, आने वाले समय में शैंपू और साबुन जैसी रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो सकती हैं।

by shortkt.com
6 hours ago
साबुन और बिस्किट के दाम बढ़ेंगे, FMCG कंपनियां तैयारी में | ShortKT