साध्वी प्राची का विवादित बयान: पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़कियों से शादी न करने की सलाह
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्द कहने वाली युवतियों को लेकर हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने एक जनसभा में टिप्पणी की है, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी लड़कियों की तस्वीरें अपने फोन में सुरक्षित रखें, ताकि आने वाले समय में वे उनके घरों की बहू न बन सकें।