साई पल्लवी के सीता रोल पर दीपिका चिखलिया का बयान, कहा- रामायण में घुंघराले बालों का जिक्र नहीं
रामानंद सागर की मशहूर 'रामायण' में सीता का रोल निभाने वालीं दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म में साई पल्लवी को सीता के रूप में चुने जाने पर अपनी बात रखी है। दीपिका ने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं है कि साई पल्लवी सीता के किरदार में कैसी लगेंगी। उन्होंने आगे कहा कि तुलसीदास की रामायण में सीता की आंखों, बालों और रंग-रूप का जो वर्णन मिलता है, उसमें कहीं भी घुंघराले बालों वाली सीता का उल्लेख नहीं है।