साई पल्लवी के सीता बनने पर अन्नू कपूर ने जताई हैरानी

अभिनेता अन्नू कपूर ने नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' में साई पल्लवी को माता सीता के रोल में कास्ट करने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा, "माता सीता के लिए...किसे चुन लिया!" इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी से परिचित नहीं हैं। अन्नू कपूर का यह भी मानना है कि फिल्म में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके रामानंद सागर की 'रामायण' को ही और बेहतर तरीके से पेश किया जाएगा।

by shortkt.com
5 hours ago
साई पल्लवी के सीता बनने पर अन्नू कपूर ने जताई हैरानी | ShortKT