सहारनपुर: PNB की करंसी चेस्ट से ₹17 करोड़ के नकली नोट बरामद, 3 अफसर सस्पेंड
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक शाखा की करंसी चेस्ट में ₹17 करोड़ के नकली नोट होने का खुलासा हुआ है। इस घटना के बाद बैंक के तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में पार्ट-टाइम हाउसकीपर विशाल कुमार नोटों की गड्डियों से पैसे निकालते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।