ससुर की हत्या के लिए बहू ने पहले ही सौंपी थी चाबी, ऐन वक्त पर बदला खूनी खेल
कानपुर के अमीर व्यवसायी विनीत मिनोचा की बहू शालू ने अपने पुराने कर्मचारी विशाल को घर की एक डुप्लीकेट चाबी सौंप दी थी। जिस रात वारदात हुई, शालू अपने पति और बच्चों के साथ पार्टी में बाहर गई हुई थी। हत्यारों ने पहले विनीत का मुंह तकिए से दबाकर मारने की योजना बनाई थी, लेकिन विनीत की नजर विशाल और उसके साथी पर पड़ गई। इसके बाद दोनों ने उन पर चाकू से 26 बार वार कर उनकी जान ले ली।