सलमान खान की 'मातृभूमि' को CBFC से नहीं मिला सर्टिफिकेट, रोक लगाई गई
सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने सलमान खान अभिनीत फिल्म 'मातृभूमि' के क्लियरेंस सर्टिफिकेट पर फिलहाल रोक लगा दी है। यह कदम फिल्म के कुछ दृश्यों को फिर से शूट किए जाने की चर्चाओं के बीच उठाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म मेकर्स को कथित तौर पर फिल्म में 'चीन' शब्द का प्रयोग न करने का निर्देश दिया गया था।