सर्वे: 91% पाकिस्तानी भारत को पसंद नहीं करते, 78% भारतीय पाकिस्तान के खिलाफ
ग्लोबल थिंक-टैंक प्यू रिसर्च सेंटर की एक रिपोर्ट के अनुसार, 73% पाकिस्तानी भारत को 'बहुत ज़्यादा प्रतिकूल' और 18% 'कुछ हद तक प्रतिकूल' मानते हैं। दूसरी ओर, 78% भारतीय पाकिस्तान के बारे में नकारात्मक राय रखते हैं। प्यू ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि भारत के मुसलमान (21%), हिंदुओं (6%) की तुलना में पाकिस्तान के प्रति अधिक सकारात्मक सोच रखते हैं।