सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गुनगुनाया मोहम्मद रफी का मशहूर गीत
गायक सोनू निगम ने अपनी सर्जरी के समय मोहम्मद रफी साहब का सदाबहार गाना 'सुहानी रात ढल चुकी है' गाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस पल का वीडियो साझा करते हुए लिखा, "मेरे डॉक्टर और उनकी पूरी टीम के लिए... ऑपरेशन के दौरान मेरी यह छोटी सी पेशकश... तकलीफ में भी संगीत का साथ।" हालांकि, सोनू की सर्जरी किस वजह से हुई, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।