सरगुजा: घुनघुट्टा नदी में बहे युवक का शव मिला, युवती को ग्रामीणों ने बचाया

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के मैनपाट में उफनती घुनघुट्टा नदी को पार करने के दौरान बाइक समेत बहे केरल के रहने वाले यदुकृष्ण का शव रविवार को SDRF की टीम ने ढूंढ निकाला। युवक का शव घटना वाली जगह से लगभग 3 किलोमीटर दूर मिला। वहीं, उसके साथ मौजूद युवती गौरी नंदन को स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से नदी के तेज बहाव से सकुशल बाहर निकाल लिया था।

by shortkt.com
8 hours ago
सरगुजा: घुनघुट्टा नदी में बहे युवक का शव मिला, युवती को ग्रामीणों ने बचाया | ShortKT