सरकार पर कुणाल कामरा का तंज, बोले- सीता के पति का नाम लेकर नीता के पति का काम हो रहा
जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने सरकार पर तीखा हमला बोला। मंच से उन्होंने कहा, "सीता के पति का नाम लेकर नीता के पति का काम कर रहे हैं।" उनके इस बयान को भगवान राम और कारोबारी मुकेश अंबानी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस टिप्पणी के बाद कई लोगों ने उन पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।