सरकारी बैंकों की PLI स्कीम पर लगी रोक, कर्मचारियों के भारी विरोध के बाद सरकार का फैसला
केंद्र सरकार ने सरकारी बैंकों के अधिकारियों के लिए शुरू की गई परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) योजना को तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया है। यह निर्णय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की बैंक कर्मचारी प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के बाद लिया गया है। 19 नवंबर 2024 को लाई गई इस स्कीम को रोकने के फैसले से बैंक कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।