'सबको पहचान रहा हूं, दोबारा नहीं आने दूंगा': मीडिया पर भड़के राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में भाग लेने अयोध्या आए नवनियुक्त सीईओ जितेंद्र मिश्र मीडियाकर्मियों के सवालों पर गुस्सा हो गए। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में वे पत्रकारों से कहते दिख रहे हैं, "देखिए मैं आप सबको पहचान रहा हूं, दोबारा आने नहीं दूंगा।" बता दें कि भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को इस ट्रस्ट का पहला सीईओ नियुक्त किया गया है।