सफदरजंग अस्पताल ने सोनम वांगचुक की सेहत पर दी जानकारी
21 दिनों के अनशन के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए सोनम वांगचुक को लेकर सफदरजंग अस्पताल ने अपडेट दिया है। अस्पताल के मुताबिक, लंबे समय तक भूखे रहने और पानी की कमी के कारण वह काफी कमज़ोर हो गए हैं। अस्पताल ने बताया, "उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है, लेकिन शरीर के अंगों को सामान्य स्तर पर लाने के लिए उन्हें लगातार इलाज और देखरेख की आवश्यकता है।"