सन फार्मा ने 10 आई ड्रॉप्स बाजार से वापस लीं, देखें पूरी लिस्ट
सन फार्मा ने अपनी 10 आई ड्रॉप्स को बाजार से वापस मंगाने का निर्णय लिया है। कंपनी ने यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया है क्योंकि इनमें संदूषण (Contamination) होने की संभावना जताई गई है। वापस मंगाई गई दवाओं में Depopred, Brinolar (BKC Free), Brinzotim Eye Drops, Lotepred, Lotepred LS, Lotepred T, Nepalact OD, Nepalact-Z, Toba-F और Nepalact Eye Drops शामिल हैं। कंपनी अब इन दवाओं की जगह वैकल्पिक आपूर्ति को फिर से शुरू करने की दिशा में काम कर रही है।